Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ,स्वच्छ और सुंदर जनपद के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में पिछले दो माह आठ दिनों से निरंतर व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान शहरों से लेकर गांव और कस्बों तक संचालित किया जा रहा है,जिसका सकारात्मक प्रभाव अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा सफाई अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों का विभागवार रोस्टर तैयार किया गया है। इसके तहत 31 जनवरी तक जनपद में महा स्वच्छता अभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन अधिकारियों को जो दायित्व सौंपे गए हैं,वे उन्हें पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ निभाएं,ताकि तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श जनपद के रूप में स्थापित किया जा सके। महा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार रुड़की और बहादराबाद क्षेत्र की ग्रामीण सड़कों पर व्यापक सफाई की गई। विभाग की ओर से बताया गया कि सड़कों के किनारे जमा कचरे और गंदगी को हटाकर साफ-सफाई सुनिश्चित की गई।वहीं बीएचईएल प्रशासन की ओर से भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने जानकारी दी कि टाउनशिप प्रशासन विभाग द्वारा सेक्टर-4 चौराहा (खोखा मार्केट के पास) से बैरियर संख्या-7 तक,मध्य मार्ग के किनारे स्थित टाइप-1 क्वार्टर और एसओजी कार्यालय के आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई की गई। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सभी लोग सक्रिय सहयोग करें। प्रशासन का कहना है कि सामूहिक प्रयासों से ही हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर और स्वस्थ जनपद बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp