प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।निर्वाचक नामावलियों के शुद्धिकरण एवं अद्यतन के लिए संचालित प्री-स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (प्री-एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत इलेक्टर मैपिंग में किए गए उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र शेट को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट प्रदान किया गया। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक अधिकारी की व्यक्तिगत सफलता नहीं है,बल्कि तहसील रुड़की की संपूर्ण निर्वाचन टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। इसमें निर्वाचन कार्यालय,राजस्व विभाग,बीएलओ,सुपरवाइजर,डाटा टीम तथा फील्ड स्तर पर कार्यरत सभी कार्मिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्य जनपद हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन और नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। प्री-एसआईआर अभियान के दौरान मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी,त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से की गई इलेक्टर मैपिंग प्रक्रिया में जनपद हरिद्वार द्वारा अपनाई गई कार्यप्रणाली की उच्च स्तर पर सराहना की गई है। इस प्रक्रिया से निर्वाचन अभिलेखों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यह सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट पूरे जनपद हरिद्वार के लिए गर्व का विषय है और भविष्य में निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़,पारदर्शी तथा नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में सभी संबंधित कार्मिकों को प्रेरित करेगा।
Spread the love