प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।शारदीय कांवड़ मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में एचआरडीए सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी.आर.चौहान की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने शारदीय कांवड़ मेले के सुचारु आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध और आपसी समन्वय के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 2 फरवरी से प्रारंभ होने वाले मेले के दौरान कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल,सुगम,सुरक्षित और सुखद बनाने के लिए सभी छोटी-बड़ी तैयारियां समय रहते सुनिश्चित की जाएं,ताकि श्रद्धालु हरिद्वार से अच्छी यादें लेकर लौटें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।सिंचाई विभाग को गौरीशंकर क्षेत्र में प्रस्तावित पार्किंग स्थल पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। वहीं यूपीसीएल और जल संस्थान के अधिकारियों को बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने आगामी मेलों को ध्यान में रखते हुए एनएचएआई के अभियंताओं को नजीबाबाद रोड पर मौजूद गड्ढों की मरम्मत कराने और हाईवे पर नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही हरिद्वार से चिड़ियापुर तक सड़क,पानी,बिजली और पार्किंग सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। वन विभाग,सिंचाई विभाग,पर्यटन विभाग और जिला पंचायत को मेले के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। नगर निगम के अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में दिन में तीन बार कूड़ा उठान और नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया।साथ ही नजीबाबाद मार्ग पर आवश्यक साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि कांवड़ यात्रियों को मार्ग संबंधी किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मेले क्षेत्र को 6 जोन और 16 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष शारदीय कांवड़ मेले में लगभग 18 लाख कांवड़िए गंगा जल लेने पहुंचे थे और इस वर्ष संख्या बढ़ने की संभावना है। इसके दृष्टिगत बैरागी कैंप होल्डिंग एरिया में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। बैठक में एचआरडीए सचिव मनीष सिंह,मुख्य चिकित्साधिकारी आर.के.सिंह,अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग ओमजी गुप्ता,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा,आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,एनएचएआई के अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love