Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार‌/श्रीनगर गढ़वाल।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय सभागार रोशनाबाद,हरिद्वार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भय,प्रलोभन और भेदभाव के सभी निर्वाचन प्रक्रियाओं में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने मतदाताओं से लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ.संतोष कुमार चमोला ने बताया कि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी तथा वर्ष 2011 से प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिवस का उद्देश्य लोकतंत्र में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करना तथा नवीन पंजीकृत मतदाताओं को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करना है। वर्ष 2026 के राष्ट्रीय मतदाता दिवस की विषयवस्तु माय इंडिया,माय वोट तथा टैगलाइन इंडियन सिटिजन एट द हार्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेषित गीत मैं भारत हूं का प्रसारण किया गया। इसके उपरांत उपस्थित अतिथियों,छात्र-छात्राओं,अधिकारियों,राजकीय कार्मिकों,गणमान्य नागरिकों तथा प्रथम एवं नवीन मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा स्वीप हरिद्वार के अंतर्गत वर्ष 2025 में आयोजित मतदाता जागरूकता गतिविधियों पर आधारित वार्षिक कैलेंडर तथा राज्य मस्कट सुम्याल और सरूली पर आधारित बैज का अनावरण किया गया,जिसे उपस्थित लोगों को पहनाया गया। इसके बाद 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के प्रथम एवं युवा मतदाताओं आदित्य,उन्नति,अक्षिता सहित अन्य को पहचान पत्र और बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ.संतोष कुमार चमोला ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित थीम के अनुरूप जनपद में विद्यालय,विकासखंड एवं जनपद स्तर पर चित्रकला,निबंध,स्लोगन लेखन और रील निर्माण जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।‌ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट सभागार के मुख्य द्वार पर मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से आनंदमई सेवा सदन इंटर कॉलेज की शिक्षिका दीपा शर्मा एवं छात्राओं कनक,मन्नत,निधि,शिवानी,माही,जेसिका और कंचन द्वारा थीम आधारित रंगोली का निर्माण किया गया,जिसका अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कार्यक्रम में सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दीं।इसके पश्चात जनपद स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता प्रथम स्थान:जिया द्वितीय स्थान:सारिका तृतीय स्थान:सुहाना निबंध प्रतियोगिता प्रथम स्थान:तस्मीना द्वितीय स्थान:कशिश तृतीय स्थान:आसना अंसारी
चित्रकला प्रतियोगिता प्रथम स्थान: जेबा खान द्वितीय स्थान:राखी तृतीय स्थान:संध्या सैनी रील निर्माण प्रतियोगिता प्रथम स्थान:पारुल वर्मा द्वितीय स्थान:राजकीय कन्या इंटर कॉलेज,ज्वालापुर तृतीय स्थान:राजकीय कन्या इंटर कॉलेज,गुलाब शाह पीर इसके अलावा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार और प्रभावी संचालन के लिए नामित आइकॉन रमेश भटेजा,वैशाली शर्मा और मनोज कुमार को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही स्वीप प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ.संतोष कुमार चमोला,प्रशांत बडोला,गोविंद कुर्ल,जितेंद्र कुमार,मोहम्मद आदिल और साहिल तथा विशेष सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रमेशचंद्र चौधरी,चंद्रभूषण और निशांत चौहान को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों,अधिकारियों,कार्मिकों एवं गणमान्य नागरिकों को स्वीप कैलेंडर और टोपी भेंट की गई,जबकि छात्र-छात्राओं को हूडी,टोपी,डायरी सहित अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए।कार्यक्रम के समापन पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली ने उपस्थित सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर धनपाल सिंह रावत,सुरेंद्र सिंह नेगी,किरण सकलानी,मांगेराम,मुकेश,नेत्रपाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp