प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर कोटद्वार क्षेत्र में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर कड़ा अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मोटर मैकेनिक सहित चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में चोरी की दो मोटरसाइकिल और कई कटे हुए पुर्जे बरामद किए गए।उक्त कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार के पर्यवेक्षण में वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल चौहान के नेतृत्व में तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा कोटद्वार में स्थापित लगभग 250 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण,क्षेत्र में सुरागरसी-पतारसी और आधुनिक सर्विलांस तकनीक के माध्यम से अभियुक्तों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। तीनों टीमों के समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप वाहन चोरी में सक्रिय तीन अभियुक्त-वंश,मुकुल और सौरभ को BEL रोड,कोटद्वार से एक चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (UP25 DM 8667) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिलें और उनके कटे हुए पुर्जे बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्तों ने चोरी की अन्य मोटरसाइकिलें कोटकदार,नजीबाबाद निवासी अजय को बेचने की जानकारी दी। पुलिस टीम ने अजय की दुकान से एक काली पल्सर (UK07 BW 2955) और अन्य तीन मोटरसाइकिलों के कटे हुए पुर्जे बरामद किए। इसके बाद अजय (मोटर मैकेनिक) के साथ ही उक्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। नाम-पता अभियुक्त:मुकुल (23 वर्ष) पुत्र रामस्वरूप ग्राम कोटकादर थाना रायपुर नगीना देहात बिजनौर,वंश (21 वर्ष) पुत्र अनिल कुमार राजीव नगर तल्ली काडोली थाना रायपुर देहरादून,सौरभ (26 वर्ष) पुत्र बाबूराम ग्राम कोटकादर थाना रायपुर नगीना देहात बिजनौर,अजय (22 वर्ष) पुत्र सुरेश चंद्र ग्राम कोटकादर थाना रायपुर नगीना देहात बिजनौर,बरामद माल:UP25 DM 8667 स्प्लेंडर,UK07 BW 2955 पल्सर,UK15 2052 डिस्कवर,UK17 4650 अपाचे,UK12 B 6269 ग्लैमर,मोटरसाइकिल के कटे हुए पुर्जे पुलिस टीम:उ.नि.अनिल चौहान,उ.नि.शोयब अली,उ.नि.सैयदुलबहार,उ.नि.विनोद चपराणा,का.चन्द्रपाल,हेड का.करन कुमार,का.शशिकांत त्यागी,होमगार्ड कुलदीप,उपनि.सुशील (CIU),का.हरीश चंद्र (CIU),इस कार्रवाई से वाहन चोरी में सक्रिय संगठित गिरोहों पर सख्त संदेश गया है और पुलिस ने कहा कि चोरी की घटनाओं पर निगरानी लगातार जारी रहेगी।
Spread the love
प्रदीप कुमार कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर कोटद्वार क्षेत्र में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर कड़ा अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मोटर मैकेनिक सहित चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में चोरी की दो मोटरसाइकिल और कई कटे हुए पुर्जे बरामद किए गए।उक्त कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार के पर्यवेक्षण में वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल चौहान के नेतृत्व में तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा कोटद्वार में स्थापित लगभग 250 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण,क्षेत्र में सुरागरसी-पतारसी और आधुनिक सर्विलांस तकनीक के माध्यम से अभियुक्तों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। तीनों टीमों के समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप वाहन चोरी में सक्रिय तीन अभियुक्त-वंश,मुकुल और सौरभ को BEL रोड,कोटद्वार से एक चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (UP25 DM 8667) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिलें और उनके कटे हुए पुर्जे बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्तों ने चोरी की अन्य मोटरसाइकिलें कोटकदार,नजीबाबाद निवासी अजय को बेचने की जानकारी दी। पुलिस टीम ने अजय की दुकान से एक काली पल्सर (UK07 BW 2955) और अन्य तीन मोटरसाइकिलों के कटे हुए पुर्जे बरामद किए। इसके बाद अजय (मोटर मैकेनिक) के साथ ही उक्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। नाम-पता अभियुक्त:मुकुल (23 वर्ष) पुत्र रामस्वरूप ग्राम कोटकादर थाना रायपुर नगीना देहात बिजनौर,वंश (21 वर्ष) पुत्र अनिल कुमार राजीव नगर तल्ली काडोली थाना रायपुर देहरादून,सौरभ (26 वर्ष) पुत्र बाबूराम ग्राम कोटकादर थाना रायपुर नगीना देहात बिजनौर,अजय (22 वर्ष) पुत्र सुरेश चंद्र ग्राम कोटकादर थाना रायपुर नगीना देहात बिजनौर,बरामद माल:UP25 DM 8667 स्प्लेंडर,UK07 BW 2955 पल्सर,UK15 2052 डिस्कवर,UK17 4650 अपाचे,UK12 B 6269 ग्लैमर,मोटरसाइकिल के कटे हुए पुर्जे पुलिस टीम:उ.नि.अनिल चौहान,उ.नि.शोयब अली,उ.नि.सैयदुलबहार,उ.नि.विनोद चपराणा,का.चन्द्रपाल,हेड का.करन कुमार,का.शशिकांत त्यागी,होमगार्ड कुलदीप,उपनि.सुशील (CIU),का.हरीश चंद्र (CIU),इस कार्रवाई से वाहन चोरी में सक्रिय संगठित गिरोहों पर सख्त संदेश गया है और पुलिस ने कहा कि चोरी की घटनाओं पर निगरानी लगातार जारी रहेगी।