Spread the love

प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना कनखल क्षेत्र अंतर्गत उषा टाउनशिप गोली कांड के एक आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और विवेचनात्मक कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा प्रकरण में सख्त से सख्त विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता अमित कुमार निवासी पंजनहेडी,कनखल की तहरीर पर अतुल चौहान सहित कुल छह आरोपियों के खिलाफ थाना कनखल में अभियोग पंजीकृत किया गया था। शिकायत में बताया गया कि आरोपियों द्वारा वादी के भाई सचिन चौहान और कृष्णपाल पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया,जिसमें सचिन चौहान के पेट और कृष्णपाल के हाथ में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले की विवेचना और आरोपियों की तलाश के दौरान 28 जनवरी 2026 को आरोपी अतुल चौहान ने थाना कनखल पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी पुलिस के समक्ष जमा कराई गई है। घटना में शामिल अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रकरण में सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आरोपी का विवरण,अतुल चौहान पुत्र सुखवीर सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp