प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुशासन बनाए रखने और शैक्षणिक माहौल को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मुख्य नियंता बोर्ड का गठन किया गया है। गुरुवार को विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनीस-उज-जमान द्वारा कुलपति के अनुमोदन के उपरांत मुख्य नियंता बोर्ड की टीम का गठन किया गया। बोर्ड में अंग्रेज़ी विभाग के प्रो.दीपक कुमार को मुख्य नियंता नियुक्त किया गया है। वहीं बायोटेक्नोलॉजी विभाग की प्रो.ममता आर्य और एमबीए विभाग के डॉ.सुरेंद्र मीणा को उप नियंता बनाया गया है। इसके अतिरिक्त सहायक नियंता के रूप में अर्थशास्त्र विभाग के हिरामण रॉय उद्यानिकी विभाग के डॉ.डीके राणा जैव-रसायन विभाग की डॉ.मनीषा निगम भौतिकी विभाग के डॉ.आलोक सागर गौतम शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ.हिरालाल यादव रसायन विभाग के जितेंद्र कुमार माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ.विनित मौर्य कम्प्यूटर साइंस विभाग के डॉ.ओम प्रकाश अंग्रेज़ी विभाग के डॉ.नितेश बौठियाल हिंदी विभाग के अनुप सेमवाल शिक्षा विभाग के डॉ.पुनीत वालिया समाजशास्त्र विभाग के डॉ.दिनेश चौधरी एमएसडब्ल्यू के डॉ.रितू मिश्रा कॉमर्श विभाग के डॉ.कमल आजाद,बी.एल.बी के डॉ.गांधी सिंह दर्शनशास्त्र विभाग की डॉ.कविता भट्ट अर्थशास्त्र विभाग की डॉ.रकमणी भूगोल विभाग के डॉ.धीरज कुमार तथा उद्यानिकी विभाग के डॉ. तेजपाल सिंह बिष्ट को नियुक्त किया गया है। मुख्य नियंता बोर्ड विश्वविद्यालय परिसर में अनुशासन बनाए रखने और शैक्षणिक वातावरण को सुव्यवस्थित व सुरक्षित रखने के लिए कार्य करेगा।
Spread the love