प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और कूड़ा-दान मुक्त बनाने के उद्देश्य से नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पुराने और बड़े कूड़ा दानों को हटाया जा चुका है,ताकि खुले में कूड़ा जमा होने की समस्या पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। नई व्यवस्था के अंतर्गत अब श्रीनगर शहर में दिन में दो बार,सुबह और शाम,नगर निगम की कूड़ा गाड़ी पहुंच रही है। इसके साथ ही गली-मोहल्लों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की सुविधा के लिए निगम के पर्यावरण मित्र नियमित रूप से घर-घर जाकर कूड़ा संग्रह कर रहे हैं। इसके बावजूद कुछ क्षेत्रों में लोग हटाए गए कूड़ा दानों की जगह पर ही कूड़ा फेंक रहे हैं,जिससे गंदगी फैल रही है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम श्रीनगर की मेयर आरती भंडारी और सफाई निरीक्षक शशि पंवार ने स्पष्ट किया है कि ऐसे लोगों को अब किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। खुले में या प्रतिबंधित स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों के तुरंत चालान किए जाएंगे,चालान उनके घर भेजे जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों की फोटो व वीडियो सार्वजनिक की जाएगी। मेयर आरती भंडारी ने कहा कि नगर निगम ने शहरवासियों को बेहतर सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराई है। इसके बाद भी जो लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे,उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छ श्रीनगर के लिए नागरिकों का सहयोग बेहद आवश्यक है। वहीं सफाई निरीक्षक शशि पंवार ने कहा कि अब कूड़ा फेंकने को लेकर कोई बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। निगम की कूड़ा गाड़ियां और पर्यावरण मित्र नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं।नियम तोड़ने वालों पर चालान की कार्रवाई के साथ उनकी फोटो और वीडियो सार्वजनिक की जाएगी। नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही कूड़ा दें और स्वच्छता अभियान में सहयोग करें,ताकि श्रीनगर को साफ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाया जा सके।
Spread the love