प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद हरिद्वार को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना सिडकुल क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की गई। निर्देशों के अनुपालन में थाना सिडकुल प्रभारी द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। दिनांक 28 जनवरी 2026 को पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से क्रमशः 52 पाउच देशी शराब किन्नू मार्का,52 पाउच देशी शराब किन्नू मार्का तथा 50 पाउच किन्नू मार्का बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना सिडकुल में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। आरोपियों का विवरण कृपाल कुमार पुत्र श्यामलाल,निवासी ग्राम रोशनाबाद,थाना सिडकुल,जनपद हरिद्वार। महिपाल पुत्र जगदीश,निवासी ग्राम फलौदी,थाना नहटोर धामपुर,जिला बिजनौर,हाल निवासी विपिन का मकान,रावली महदूद,थाना सिडकुल,जनपद हरिद्वार। अमरकेश पुत्र नरेश,निवासी ग्राम नाऊपुरवा,बिलग्राम,हरदोई,उत्तर प्रदेश,हाल निवासी छोटन का मकान,फ्रेंड्स कॉलोनी,थाना सिडकुल,जनपद हरिद्वार। पुलिस टीम हेड कांस्टेबल कुलदीप,कांस्टेबल रोहित,कांस्टेबल प्रदीप,कांस्टेबल अनिल कंडारी,कांस्टेबल मनीष,कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान।
Spread the love
प्रदीप कुमार सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद हरिद्वार को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना सिडकुल क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की गई। निर्देशों के अनुपालन में थाना सिडकुल प्रभारी द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। दिनांक 28 जनवरी 2026 को पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से क्रमशः 52 पाउच देशी शराब किन्नू मार्का,52 पाउच देशी शराब किन्नू मार्का तथा 50 पाउच किन्नू मार्का बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना सिडकुल में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। आरोपियों का विवरण कृपाल कुमार पुत्र श्यामलाल,निवासी ग्राम रोशनाबाद,थाना सिडकुल,जनपद हरिद्वार। महिपाल पुत्र जगदीश,निवासी ग्राम फलौदी,थाना नहटोर धामपुर,जिला बिजनौर,हाल निवासी विपिन का मकान,रावली महदूद,थाना सिडकुल,जनपद हरिद्वार। अमरकेश पुत्र नरेश,निवासी ग्राम नाऊपुरवा,बिलग्राम,हरदोई,उत्तर प्रदेश,हाल निवासी छोटन का मकान,फ्रेंड्स कॉलोनी,थाना सिडकुल,जनपद हरिद्वार। पुलिस टीम हेड कांस्टेबल कुलदीप,कांस्टेबल रोहित,कांस्टेबल प्रदीप,कांस्टेबल अनिल कंडारी,कांस्टेबल मनीष,कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान।