Spread the love

प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार श्रीनगर गढ़वाल। नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों के विरुद्ध पुलिस सख्ती से अभियान चला रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर नशा मुक्त भारत एवं ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने के लिए थाना भगवानपुर क्षेत्र में विशेष कार्रवाई के आदेश दिए गए।इसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध अलग-अलग कार्य सौंपते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया। दिनांक 28 जनवरी 2026 को गठित पुलिस टीम ने ग्राम हाल्लूमाजरा की ओर जाने वाली चकरोड पर चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया।पकड़े गए आरोपी वकील पुत्र खलील निवासी खेलडी,कोतवाली भगवानपुर,जनपद हरिद्वार के कब्जे से 04.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध थाना भगवानपुर में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। पुलिस टीम उप निरीक्षक मुकेश नोटियाल,अपर उप निरीक्षक मनोज कुमार,कांस्टेबल राहुल कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp