प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के दिशा-निर्देशन में पुलिस उच्चाधिकारियों की देखरेख में महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य बिखरते परिवारों को जोड़ना और पारिवारिक विवादों का समाधान करना था। बैठक में महिला हेल्पलाइन रुड़की में प्रचलित जटिल पारिवारिक विवादों पर चर्चा की गई और दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर काउंसलिंग की गई। इसके फलस्वरूप तीन परिवारों को टूटने से बचाया गया,जबकि दो प्रकरणों में विवाद सुलझाने के लिए आगे की तारीख निर्धारित की गई। हरिद्वार पुलिस ने कहा कि परिवार जीवन की पाठशाला है,जिसमें छोटी-छोटी बातों को दरकिनार कर एक-दूसरे के दुख-दर्द को समझकर समाधान निकालना चाहिए। परिवार के माध्यम से ही समाज का मजबूत आधार बनता है। बैठक में मनोवैज्ञानिक प्रोफेसर अरुण कुमार,समाजशास्त्री विनोद शर्मा,अधिवक्ता रीमा साहीम,समाजसेविका रंजना शर्मा (प्रधानाचार्य),प्रभारी महिला हेल्पलाइन रुड़की उप निरीक्षक ममता मखलोगा,महिला कांस्टेबल ममता और महिला कांस्टेबल निर्मला ने सक्रिय भाग लिया।
Spread the love