Spread the love

प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पुलिस टीमों का गठन कर नशा माफिया के विरुद्ध अलग-अलग क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दिनांक 29 जनवरी 2026 को एक व्यक्ति को पकड़ा गया,जिसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध कोतवाली मंगलौर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का नाम पता सचिन पुत्र धर्म सिंह निवासी नारसन कला कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार,पुलिस टीम कानि सुधीर,कानि पंकज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp