Spread the love

प्रदीप कुमार
बुग्गावाला-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद हरिद्वार में 26 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक चलाए जा रहे जागरूकता अभियान पुलिस आपके द्वार के अंतर्गत थाना बुग्गावाला पुलिस टीम द्वारा गुरु तेगबहादुर इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान बुग्गावाला पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। साथ ही आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112,महिला हेल्पलाइन 1090 व 1091,साइबर अपराध से बचाव, छेड़छाड़,घरेलू हिंसा और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस टीम द्वारा यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क किया जाए।पुलिस सदैव आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर रहती है। कार्यक्रम के दौरान आत्मरक्षा के सामान्य उपायों और सतर्कता से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए। स्थानीय नागरिकों और विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा और विश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया। साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp