Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से 5.77 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है,जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। मौके से प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29 जनवरी 2026 की रात्रि को छापेमारी एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सुमननगर क्षेत्र अंतर्गत रोह नदी रपटा नदी पुल के पास चेकिंग के समय एक संदिग्ध को अपाचे मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 5.77 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक रावली महदूद सिडकुल निवासी पंकज से लेकर नशा करने वालों को बेचता था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी सुभाष कुमार तथा प्रकाश में आए आरोपी पंकज के विरुद्ध कोतवाली रानीपुर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का नाम पता,सुभाष कुमार पुत्र उमेश भगत निवासी गौतम पाल का मकान किराये का कमरा रामधाम थाना रानीपुर हरिद्वार मूल पता ग्राम कुढनी थाना कुढनी जिला मुजफ्फरपुर बिहार,पुलिस टीम शान्ति कुमार प्रभारी निरीक्षक,उप निरीक्षक अर्जुन कुमार,चौकी प्रभारी सुमननगर,कांस्टेबल हरीश राणा,कांस्टेबल राजेन्द्र रौतेला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp