Spread the love

प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।जागरूकता कार्यक्रम आयोजित जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा 26 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक चलाए जा रहे जागरूकता अभियान पुलिस आपके द्वार के अंतर्गत कोतवाली भगवानपुर पुलिस टीम द्वारा आर एन आई में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112,महिला हेल्पलाइन 1090 व 1091,साइबर अपराध से बचाव,छेड़छाड़,घरेलू हिंसा तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस टीम द्वारा यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं और बालिकाएं बिना किसी संकोच के पुलिस से संपर्क करें। पुलिस उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए हर समय तत्पर है। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को जागरूक,आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाए जाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp