Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देशों पर प्रदेशभर में गुमशुदा बच्चों,महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश और उनके सुरक्षित पुनर्वास के उद्देश्य से 1 जनवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक विशेष अभियान ऑपरेशन स्माइल चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। ऑपरेशन स्माइल अभियान के अंतर्गत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट,कोटद्वार की टीम ने एक वर्ष से गुमशुदा महिला को उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। यह गुमशुदगी राजस्व क्षेत्र पैडुलस्यूं में पंजीकृत थी,जिसमें वादी अमित रावत द्वारा अपनी पत्नी सरिता देवी,निवासी पैडुलस्यूं, जनपद पौड़ी के लापता होने की सूचना दी गई थी। महिला 17 अगस्त 2024 को अपने ससुराल परसुण्डा खाल से लापता हो गई थी। लगातार सुरागरसी,पतारसी और सर्विलांस के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान ऑपरेशन स्माइल टीम को महिला की मौजूदगी रघुनाथपुर क्षेत्र,जनपद अमरोहा,उत्तर प्रदेश में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित रूप से बरामद किया। बरामद महिला ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में रघुनाथपुर,अमरोहा निवासी दीपक शर्मा के यहां रहकर उनके माता-पिता की सेवा कर रही है और वहां वह अपनी इच्छा से,सुरक्षित और संतोषजनक स्थिति में है। महिला ने यह भी बताया कि ससुराल में पति द्वारा मारपीट और निर्वाह के लिए आवश्यक खर्च न दिए जाने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी,इसी वजह से उसने स्वयं के निर्णय से घर छोड़ दिया था। महिला ने स्पष्ट किया कि वह फिलहाल ससुराल वापस नहीं जाना चाहती है। इस संबंध में पुलिस द्वारा महिला के पति अमित रावत को समुचित रूप से अवगत कराते हुए महिला की स्वेच्छा के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम महिला उपनिरीक्षक सुमन लता,हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह,कांस्टेबल दिनेश दिलवाल,कांस्टेबल सत्येंद्र लखेड़ा,महिला कांस्टेबल विद्या मेहता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp