Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। दिनांक 9 अक्टूबर 2023 को श्रीनगर निवासी प्राची भट्ट द्वारा कोतवाली श्रीनगर में अपने मोबाइल फोन के खो जाने की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मोबाइल फोन की तकनीकी खोज के लिए सी आई यू कोटद्वार टीम के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित किया। इस दौरान सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन की निरंतर निगरानी एवं तकनीकी विश्लेषण किया गया। आधुनिक तकनीकी संसाधनों के कुशल उपयोग से मोबाइल की सटीक लोकेशन ट्रेस की गई,जिसके परिणामस्वरूप मोबाइल फोन को जनपद किशनगंज,बिहार से सफलतापूर्वक बरामद किया गया। बरामदगी के बाद आज दिनांक 2 फरवरी 2026 को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए मोबाइल फोन को उसकी स्वामिनी प्राची भट्ट को सकुशल सुपुर्द किया गया। अपने खोए हुए मोबाइल की सुरक्षित वापसी पर प्राची भट्ट द्वारा पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp