श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी शरदीय कांवड़ मेला 2026 को शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में दिनांक 2 फरवरी 2026 को की गई। अभियान के तहत कोतवाली नगर क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर हरकी पैड़ी,जनाना घाट,सुभाष घाट तथा पोस्ट ऑफिस से भीमगौड़ा तक सड़क किनारे,पुलों और घाटों के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य श्रद्धालुओं और आमजन की आवाजाही को सुचारु बनाए रखना रहा। अतिक्रमण हटाने के दौरान उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 85 चालान किए गए,जिनसे 21,250 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।इसके साथ ही नो-पार्किंग में खड़े 15 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने सराहा। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शरदीय कांवड़ मेला अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था,सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक नंद किशोर ग्वाड़ी,उपनिरीक्षक चरण सिंह,उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल, उपनिरीक्षक हाकम सिंह,उपनिरीक्षक ऋषिकांत पटवाल, कांस्टेबल भूपेंद्र गिरी,कांस्टेबल सतेंद्र शर्मा,कांस्टेबल मनोज यादव,कांस्टेबल बृजमोहन,महिला कांस्टेबल शोभा,महिला कांस्टेबल अनिता थापा।
Spread the love