श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद के कोतवाली लक्सर क्षेत्र में युवक सन्नी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पांच दिनों से लापता चल रहे युवक का शव गन्ने के खेत से बरामद किया गया,जबकि हत्या के आरोप में उसके ही दोस्त रोहित उर्फ बालू को गिरफ्तार किया गया है।दिनांक 30 जनवरी 2026 को रसूलपुर उर्फ कंकरखाता निवासी एक महिला ने कोतवाली लक्सर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका करीब 20 वर्षीय पुत्र सन्नी घर से दोस्तों के साथ गया था,लेकिन वापस नहीं लौटा। शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान गठित पुलिस टीम ने विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाई। इस दौरान सन्नी के दोस्त रोहित उर्फ बालू की भूमिका संदिग्ध पाई गई।सख्ती से पूछताछ करने पर रोहित ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि आपसी विवाद के चलते उसने सन्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पास के गन्ने के खेत में छिपा दिया। इसके बाद वह गांव लौट आया और लोगों को गुमराह करने के लिए सन्नी को तलाशने का नाटक करता रहा। आरोपी की निशानदेही पर दिनांक 1 फरवरी 2026 को पुलिस ने गन्ने के खेत से सन्नी का शव बरामद किया और आरोपी को नियमानुसार हिरासत में लिया। हत्या की वजह पुलिस जांच में सामने आया कि 27 जनवरी 2026 को सन्नी अपने दोस्तों रोहित और राजा के साथ सुल्तानपुर गया था। वहां रोहित ने सन्नी के पहचान पत्र और कुछ नकदी की मदद से किश्तों में एक मोबाइल फोन खरीदा। इसके बाद सभी ने अन्य लोगों के साथ शराब पी। बाद में सन्नी और रोहित अलग होकर जंगल की ओर चले गए,जहां शराब पीने के दौरान नए मोबाइल फोन को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। नशे की हालत में विवाद इतना बढ़ गया कि रोहित ने सन्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में छिपाकर फरार हो गया। मामले में कोतवाली लक्सर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी रोहित उर्फ बालू निवासी रसूलपुर उर्फ कंकरखाता उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम राजीव रौथाण,लोकपाल परमार,बीरेन्द्र सिंह नेगी,रविन्द्र नागर,अजीत तोमर,अमित रावत,महेन्द्र सिंह,राजेन्द्र सिंह बिष्ट,संजय पंवार।
Spread the love