श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस लगातार अपराधों के खुलासे में सफलता हासिल कर रही है। कोतवाली लक्सर क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने बेहद कम समय में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 1 लाख 85 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। दिनांक 1 फरवरी 2026 को लक्सर निवासी रवि राठौर ने कोतवाली लक्सर में शिकायत दर्ज कराई थी कि चार अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोककर मारपीट की और उसके पास मौजूद बैग,जिसमें कलेक्शन के पैसे और मोबाइल फोन थे,लूटकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग के जरिए क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर जानकारी जुटाई,वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और संदिग्ध गतिविधियों का डाटा एकत्र किया। इसके आधार पर चार संदिग्धों की पहचान की गई।दिनांक 2 फरवरी 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने लक्सर क्षेत्र से तीन संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लूटी गई कुल 1 लाख 85 हजार रुपये नकद,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल,पीड़ित का आधार कार्ड और एक बैग बरामद किया गया। पूछताछ में मुख्य आरोपी गुलशेर ने बताया कि वह लक्सर की एक परचून की दुकान पर लंबे समय से काम करता था और ई-रिक्शा से सामान की सप्लाई करता था।आपसी विवाद के चलते नौकरी छूटने के बाद उसे जानकारी थी कि रवि हर रविवार को दुकानों से कलेक्शन कर मोटी रकम लेकर लौटता है। इसी लालच में उसने अपने साथियों सलमान,फरमान और साहिल के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।गिरफ्तार आरोपी गुलशेर पुत्र कामिल निवासी खण्डजा कुतुबपुर कोतवाली लक्सर,फरमान पुत्र वसीम निवासी खण्डजा कुतुबपुर कोतवाली लक्सर,साहिल पुत्र नफीस निवासी खण्डजा कुतुबपुर कोतवाली लक्सर,कुल बरामदगी लूटी गई नकदी 1,85,000 रुपये घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पीड़ित का आधार कार्ड और एक काला बैग,पुलिस टीम व.उ.नि.लोकपाल परमार,उ.नि.नरेन्द्र सिंह,अ.उ.नि.रंजीत नौटियाल,हे.का.विनोद कुमार,हे.कानि.मनोज मिनान, कानि.अनुप पोखरियाल,कानि.सन्दीप रावत,कानि.किशोर नेगी।
Spread the love