Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार

हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में थाना बहादराबाद पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। दिनांक 2 फरवरी 2026 को नहर पटरी रानीपुर झाल के पास बहादराबाद क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को नशीले इंजेक्शन की तस्करी करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से गौरव कुमार पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह,निवासी ग्राम शेखपुरा कुमारगढ़,थाना कनखल,जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कुल 23 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए,जिनमें 8 इंजेक्शन लीगेसिक (बुप्रेनोर्फिन) 16 एमजी प्रति ग्राम और 15 इंजेक्शन फेनिरामाइन मैलेट शामिल हैं।इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी भी बरामद की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बड़े ड्रग्स पैडलरों के नामों का खुलासा किया है। पुलिस द्वारा प्रकाश में आए तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम व.उ.नि.नितिन बिष्ट,कानि.मुकेश राणा,कानि.वीरेन्द्र चौहान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp