Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार

रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद रुद्रप्रयाग की ग्राम पंचायत कमेड़ा में राज्य सरकार की पहल जन जन की सरकार जन जन के द्वार के अंतर्गत एक जनसेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 5 फरवरी 2026 को अपरान्ह 2 बजे से ग्राम पंचायत कमेड़ा के मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा। शिविर के दौरान प्रभारी सचिव आर.राजेश कुमार द्वारा क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सीधे सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना और सरकारी सेवाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे,जिनके माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन की ओर से क्षेत्रीय लोगों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखें और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp