Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार

हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।राज्यभर में जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान की जनपद हरिद्वार में शुरुआत की गई। पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित मंदिर प्रांगण से शुरू हुए इस सफाई अभियान का नेतृत्व जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने किया। पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में सार्वजनिक शपथ के साथ सफाई अभियान शुरू किया गया। मंदिर परिसर और चिल्ड्रन पार्क की सफाई में पुलिस लाइन में निवासरत महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। इसके बाद पुलिस,प्रशासन, आमजन और विभिन्न संगठनों के सहयोग से जनपद के कई स्थानों पर एक साथ सफाई अभियान चलाया गया। चमगादड़ टापू,ऋषिकुल घाट,ऋषिकुल मैदान सहित सभी थाना कार्यालय परिसरों में अलग अलग स्थानों पर सफाई कर कूड़ा एकत्रित किया गया। अभियान के दौरान आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अपने आसपास की सफाई के लिए देने का संदेश भी दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि जनसहयोग से ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है और इस दिशा में ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp