श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार झबरेडा-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना झबरेडा क्षेत्र में जमीन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में चाचा पर जानलेवा हमले के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पाठल भी बरामद कर लिया है। घटना 5 फरवरी 2026 की है। ग्राम शेरपुर खेलमऊ में पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद के चलते अभिषेक ने अपने चाचा अनुज पर घर की सीढ़ियों पर जान से मारने की नीयत से पाठल से कई वार कर दिए। इस हमले में अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में घायल की माता द्वारा थाना झबरेडा में शिकायत दर्ज कराई गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली,जिसके आधार पर शेरपुर खेलमऊ गेट के पास सड़क से आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर गांव के बाहर से घटना में प्रयुक्त पाठल भी बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की हिंसक घटनाओं में त्वरित और सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आरोपी का विवरण अभिषेक पुत्र नीटू निवासी ग्राम शेरपुर खेलमऊ थाना झबरेडा जिला हरिद्वार,पुलिस टीम थानाध्यक्ष अजय शाह,उपनिरीक्षक रोहित कुमार,हेड कांस्टेबल हरेन्द्र कुमार,कांस्टेबल बलदेव।
Spread the love
श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
झबरेडा-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना झबरेडा क्षेत्र में जमीन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में चाचा पर जानलेवा हमले के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पाठल भी बरामद कर लिया है। घटना 5 फरवरी 2026 की है। ग्राम शेरपुर खेलमऊ में पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद के चलते अभिषेक ने अपने चाचा अनुज पर घर की सीढ़ियों पर जान से मारने की नीयत से पाठल से कई वार कर दिए। इस हमले में अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में घायल की माता द्वारा थाना झबरेडा में शिकायत दर्ज कराई गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली,जिसके आधार पर शेरपुर खेलमऊ गेट के पास सड़क से आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर गांव के बाहर से घटना में प्रयुक्त पाठल भी बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की हिंसक घटनाओं में त्वरित और सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आरोपी का विवरण अभिषेक पुत्र नीटू निवासी ग्राम शेरपुर खेलमऊ थाना झबरेडा जिला हरिद्वार,पुलिस टीम थानाध्यक्ष अजय शाह,उपनिरीक्षक रोहित कुमार,हेड कांस्टेबल हरेन्द्र कुमार,कांस्टेबल बलदेव।