श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में गुमशुदा दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की हत्या की गुत्थी को हरिद्वार पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। मोबाइल छीनने के विरोध में की गई इस नृशंस हत्या में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि उसका साथी फरार है,जिसकी तलाश जारी है। मामला तब सामने आया जब 4 फरवरी 2026 को विष्णुलोक कॉलोनी रानीपुर निवासी रामआसरे ने अपने दिव्यांग पुत्र मनीष के 1 फरवरी 2026 से लापता होने की सूचना कोतवाली रानीपुर में दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले। पता चला कि मनीष का मोबाइल फोन पांवधोई मोहल्ला ज्वालापुर निवासी अयान उर्फ सुन्नत के पास है,जिसने बैरियर नंबर पांच के पास कॉल करने के बहाने मोबाइल लिया था और फिर फरार हो गया। मोबाइल बंद कर सिम नष्ट कर दी गई थी। पुलिस टीम ने 6 फरवरी 2026 को बीएचईएल स्टेडियम के पास से संदिग्ध अयान उर्फ सुन्नत को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से मनीष का मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब मनीष ने मोबाइल वापस मांगते हुए पुलिस में शिकायत करने की बात कही,तो उसने अपने साथी बिलाल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। आरोपियों ने मनीष को शराब पिलाने के बहाने बीएचईएल क्षेत्र की झाड़ियों में बुलाया। वहां विवाद होने पर बिलाल ने मनीष को पकड़ लिया और अयान ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को प्लास्टिक के कट्टे में भरकर सुपरवाइजर हॉस्टल के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया और ई-रिक्शा लावारिस छोड़कर दोनों फरार हो गए। आरोपी अयान की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक मनीष का शव बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है गिरफ्तार आरोपी का विवरण अयान उर्फ सुन्नत पुत्र मेहराज निवासी कुत्तीमार गली ईदगाह रोड मोहल्ला पांवधोई कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष,पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा,कोतवाली रानीपुर वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान, कोतवाली रानीपुर उपनिरीक्षक विकास रावत,चौकी प्रभारी गैस प्लांट कोतवाली रानीपुर,उपनिरीक्षक मन्दीप सिंह कोतवाली रानीपुर,कांस्टेबल दीप गौड कोतवाली रानीपुर, कांस्टेबल सुमन डोभाल कोतवाली रानीपुर,कांस्टेबल रविन्द्र बिष्ट कोतवाली रानीपुर,कांस्टेबल अजीतराज कोतवाली रानीपुर।
Spread the love