श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना सिडकुल क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिडकुल पुलिस ने 50 पैकेट देशी शराब के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। दिनांक 7 फरवरी 2026 को सिडकुल पुलिस द्वारा गश्त और चेकिंग के दौरान गणेश धर्म कांटा से रविदास मंदिर जाने वाली सड़क पर संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 50 पैकेट देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुई। मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राहुल पुत्र संजय सिंह के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से चाव मंडी रुड़की का निवासी है और वर्तमान में रोशनपुरी रावली महदूद क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी का विवरण राहुल पुत्र संजय सिंह निवासी चाव मंडी रुड़की थाना गंगनहर हरिद्वार हाल निवासी अर्जुन का मकान रोशनपुरी रावली महदूद थाना सिडकुल उम्र 29 वर्ष,पुलिस टीम हेड कांस्टेबल संजय तोमर थाना सिडकुल,कांस्टेबल सुनील कुमार थाना सिडकुल।
Spread the love