Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और सक्रिय व आदतन अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से कोटद्वार पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। लगातार शराब तस्करी में संलिप्त पाए गए एक आदतन अपराधी को जनपद की सीमा से बाहर भेजा गया है। कोटद्वार क्षेत्र में शराब तस्करी से जुड़े मामलों में बार बार संलिप्त रहने वाले उत्तम सिंह निवासी झंडीचौड़ कोटद्वार के खिलाफ आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। प्रस्तुत तथ्यों और गतिविधियों पर विचार के बाद संबंधित व्यक्ति को छह माह की अवधि के लिए जनपद पौड़ी की सीमा से बाहर किए जाने का निर्णय लिया गया। निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 7 फरवरी 2026 को कोटद्वार पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्ति को जनपद की सीमा से विधिवत बाहर भेजा गया। इस दौरान सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई गई और स्पष्ट चेतावनी दी गई कि निर्धारित अवधि के भीतर यदि वह पुनःजनपद की सीमा में प्रवेश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ निरंतर प्रभावी कदम उठाए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp