श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोटद्वार क्षेत्र में नाबालिग बालिका के गुमशुदा होने के मामले में पौड़ी पुलिस ने त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिनांक 6 फरवरी 2026 को कोटद्वार निवासी एक महिला ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग पुत्री सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई है और वापस नहीं लौटी है। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम ने गुमशुदगी दर्ज कर बालिका की तलाश के लिए क्षेत्र के अनेक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आसपास के क्षेत्रों से जानकारी एकत्र की। जांच के दौरान पता चला कि बालिका 5 फरवरी 2026 को लगभग 11 बजे बीईएल रोड स्थित अपनी नानी के पास गई थी। पूछताछ में नानी ने बताया कि बालिका डरी हुई अवस्था में थी और माता-पिता के साथ न रहने की बात कह रही थी। इसके बाद नानी ने बालिका को अपने एक परिचित के यहां सिगड़ी क्षेत्र में छोड़ दिया था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिगड़ी, कलालघाटी क्षेत्र से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद बालिका को सुरक्षित माहौल में रखते हुए उससे बातचीत की गई। इस दौरान बालिका ने बताया कि 5 फरवरी 2026 की रात उसके सौतेले पिता द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया जिससे भयभीत होकर वह सुबह घर से निकल गई थी। प्राप्त तहरीर और तथ्यों के आधार पर आरोपी रोशन पांडे के खिलाफ कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को नजीबाबाद रोड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का विवरण रोशन पांडे पुत्र दयाशंकर पांडे निवासी कोडिया नजीबाबाद रोड कोटद्वार मूल निवासी ग्राम परसिया भगवती पोस्ट वालेपुर थाना व जिला देवरिया उत्तर प्रदेश। पुलिस टीम विरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल चौहान,उपनिरीक्षक शशिभूषण जोशी,उपनिरीक्षक वेद प्रकाश,महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट,हेड कांस्टेबल शशिकांत त्यागी,कांस्टेबल चंद्रपाल, होमगार्ड कुलदीप।
Spread the love
श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोटद्वार क्षेत्र में नाबालिग बालिका के गुमशुदा होने के मामले में पौड़ी पुलिस ने त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिनांक 6 फरवरी 2026 को कोटद्वार निवासी एक महिला ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग पुत्री सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई है और वापस नहीं लौटी है। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम ने गुमशुदगी दर्ज कर बालिका की तलाश के लिए क्षेत्र के अनेक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आसपास के क्षेत्रों से जानकारी एकत्र की। जांच के दौरान पता चला कि बालिका 5 फरवरी 2026 को लगभग 11 बजे बीईएल रोड स्थित अपनी नानी के पास गई थी। पूछताछ में नानी ने बताया कि बालिका डरी हुई अवस्था में थी और माता-पिता के साथ न रहने की बात कह रही थी। इसके बाद नानी ने बालिका को अपने एक परिचित के यहां सिगड़ी क्षेत्र में छोड़ दिया था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिगड़ी, कलालघाटी क्षेत्र से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद बालिका को सुरक्षित माहौल में रखते हुए उससे बातचीत की गई। इस दौरान बालिका ने बताया कि 5 फरवरी 2026 की रात उसके सौतेले पिता द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया जिससे भयभीत होकर वह सुबह घर से निकल गई थी। प्राप्त तहरीर और तथ्यों के आधार पर आरोपी रोशन पांडे के खिलाफ कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को नजीबाबाद रोड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का विवरण रोशन पांडे पुत्र दयाशंकर पांडे निवासी कोडिया नजीबाबाद रोड कोटद्वार मूल निवासी ग्राम परसिया भगवती पोस्ट वालेपुर थाना व जिला देवरिया उत्तर प्रदेश। पुलिस टीम विरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल चौहान,उपनिरीक्षक शशिभूषण जोशी,उपनिरीक्षक वेद प्रकाश,महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट,हेड कांस्टेबल शशिकांत त्यागी,कांस्टेबल चंद्रपाल, होमगार्ड कुलदीप।