श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध गढ़वाली फिल्म अभिनेता बलदेव राणा की माता बसन्ती देवी उम्र 95 वर्ष का निधन हो गया है। उनकी माता बसन्ती देवी के निधन से उनके पैतृक गांव ग्राम कपणियां सहित उनके कई प्रशंसकों और उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में शोक की लहर छा गई है। उनकी माता बसन्ती देवी का निधन मुम्बई के भायेन्दर स्थित निवास पर हुआ। उन्होंने अपने भायेन्दर स्थित निवास पर ही अंतिम सांस ली। विदित है कि स्वर्गीय बसन्ती देवी के दो सुपुत्र बलदेव राणा व जसवंत सिंह राणा हैं। जसवंत मुम्बई के भायेन्दर में रहते हैं। वहीं पर उनकी माता जी का निधन हुआ है। वे अपने माता जी की तेरहवीं संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव ग्राम कपणियां आये हैं। उनकी माता के निधन पर विधायक भरत सिंह चौधरी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भंडारी,संजयपाल नेगी,नरेन्द्र पंवार,बीरेंद्र सिंह राणा,सुरेंद्र सकलानी,उपेन्द्र काला,शैलेंद्र सकलानी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रृद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की है।
Spread the love