श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उससे उत्पन्न हो रही समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल ने एनीमल बर्थ कंट्रोल अभियान की शुरुआत कर दी है। नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज से शहर में आवारा कुत्तों को पकड़ने का विशेष अभियान शुरू किया गया है,जिन कुत्तों को एबीसी केंद्र ले जाकर वैज्ञानिक तरीके से बंध्याकरण किया जाएगा। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने बताया कि एबीसी केंद्र नवनिर्मित गौशाला के समीप स्थित है,जिसका विधिवत लोकार्पण हाल ही में किया गया है। इस केंद्र में विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की देखरेख में कुत्तों का स्टेरलाइजेशन किया जाएगा। उपचार एवं स्वास्थ्य लाभ के बाद नियमानुसार कुत्तों को उसी स्थान पर वापस छोड़ा जाएगा,जहां से उन्हें पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि एबीसी केंद्र में 50 से अधिक कुत्तों को रखने की क्षमता है। फिलहाल नगर निगम द्वारा आउटसोर्स के माध्यम से एक विशेषज्ञ पशु चिकित्सक और उनकी टीम को अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है। यह अभियान 15 दिन से लेकर एक माह तक चलाया जाएगा,ताकि अधिक से अधिक आवारा कुत्तों का बंध्याकरण किया जा सके। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने शहरवासियों से अपील की कि वे नगर निगम के इस अभियान में सहयोग करें,क्योंकि यह अभियान कुत्तों और आम नागरिकों दोनों के हित में है। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि कोई भी नागरिक अपने पालतू या आवारा कुत्तों को खुले में न छोड़े,जिससे अभियान को सफल बनाया जा सके। इस संबंध में महापौर आरती भंडारी ने कहा कि नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल शहर को सुरक्षित,स्वच्छ और संतुलित वातावरण प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एबीसी अभियान एक मानवीय और वैज्ञानिक तरीका है,जिससे आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित होगी और आम नागरिकों को भी राहत मिलेगी। महापौर ने यह भी स्पष्ट किया कि नगर निगम द्वारा पशु कल्याण से जुड़े सभी नियमों का पालन करते हुए यह अभियान संचालित किया जा रहा है,ताकि किसी भी प्रकार की क्रूरता न हो और पशुओं की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की जा सके।
Spread the love