श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। आगामी बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चुनाव को ध्यान में रखते हुए बार एसोसिएशन श्रीनगर की दिनांक 7 फरवरी 2026 को एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में भारी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए। बैठक में अधिवक्ता समुदाय के हितों,उनकी समस्याओं तथा भविष्य की कानूनी व्यवस्था में सशक्त प्रतिनिधित्व पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा अर्जुन सिंह भंडारी एडवोकेट,पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड,के अधिवक्ता हितैषी कार्यों की सराहना की गई। उनके नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताते हुए सभी अधिवक्ताओं द्वारा अर्जुन सिंह भंडारी को आगामी बार काउंसिल चुनाव में बार काउंसिल सदस्य पद हेतु पूर्ण समर्थन दिया गया। अनूप पांथरी,संरक्षक बार एसोसिएशन श्रीनगर,ने कहा कि अर्जुन सिंह भंडारी ने अपने पूर्व कार्यकाल में पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं के हित में कार्य किए हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं को न केवल मुखरता से उठाया है बल्कि उनका ठोस निराकरण भी सुनिश्चित किया है। इसी कारण उन्हें उत्तराखंड के समस्त अधिवक्ताओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है,जो उनकी स्वीकार्यता का प्रमाण है और यह समर्थन ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व है। विशेष तौर पर चुनावी भ्रमण के दौरान उन्हें रुद्रप्रयाग,कर्णप्रयाग,चमोली, गोपेश्वर,पोखरी,थराली,गैरसैंण,पौड़ी,कोटद्वार,टिहरी एवं उत्तरकाशी के अधिवक्ताओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उनके अधिवक्ता हितैषी कार्यों तथा सहज,सुलभ एवं मिलनसार स्वभाव की सभी अधिवक्ताओं द्वारा सराहना की जा रही है,जो बार एसोसिएशन श्रीनगर के लिए गौरव की बात है। उन्होंने पूरे उत्तराखंड में बार एसोसिएशन श्रीनगर का गौरव बढ़ाया है,जो एसोसिएशन से जुड़े सभी अधिवक्ताओं के लिए गर्व की बात है। बार एसोसिएशन श्रीनगर उत्तराखंड के समस्त अधिवक्ताओं से आग्रह करती है कि आगामी 17 फरवरी को होने वाले बार काउंसिल चुनाव में विद्वान अधिवक्ता अर्जुन सिंह भंडारी को उनके क्रमांक संख्या 11 पर प्रथम वरीयता का मत देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। आपका एक-एक कीमती वोट उत्तराखंड के अधिवक्ताओं के भविष्य को सुरक्षित और गौरवशाली बनाने में सहायक सिद्ध होगा। उपरोक्त बैठक में कृष्णानंद मैठाणी पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन श्रीनगर,अनूप पांथरी संरक्षक बार एसोसिएशन श्रीनगर,प्रमेश चंद्र जोशी अध्यक्ष बार एसोसिएशन श्रीनगर, दीपक भंडारी पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन श्रीनगर,विवेक जोशी पूर्व उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन श्रीनगर,प्रशांत नौटियाल पूर्व कोषाध्यक्ष,ब्रह्मानंद भट्ट महासचिव,प्रदीप मैठाणी पूर्व सहसचिव,क्षेत्रपाल सिंह भंडारी पूर्व उपाध्यक्ष, सुबोध भट्ट कोषाध्यक्ष,देवी प्रसाद खरे सह सचिव,अनुज रावत ,विदू भूषण गोदियाल,राजेश जैन,राखी रॉय,सुरेंद्र सिंह रौथाण,बलबीर सिंह रौंतेला,ओम प्रकाश मैठाणी,वेद प्रकाश घिल्डियाल,सुमित सिंह बिष्ट,परवेज अहमद,परमानंद मैठाणी, कुलदीप राज,रतन सिंह बिष्ट,नितेश भारती,एसपी शुक्ला, सुनीता भंडारी,मुकेश सेमवाल,कविता मेवाड़,विकास कठैत, गौरव उपाध्याय आदि शामिल थे।
Spread the love