Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। देहरादून में रविवार को महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में सामाजिक,खेल एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।इन आयोजनों में समाजसेवी,जनप्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रमों के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन,स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार तथा सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया गया।

जीएमएस रोड स्थित एसकेएसए इंडिया संस्था द्वारा आयोजित कराटे प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए वक्ताओं ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है और खेलकूद युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम में महानगर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप पंत,सरदार पटेल मंडल युवा अध्यक्ष नीरज रतूड़ी एवं डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल की महामंत्री अंजू ध्यानी भी उपस्थित रहीं। सफल आयोजन के लिए संस्था के मुख्य शिक्षक कमल एवं महासचिव संजय कैनी को बधाई दी गई।

इसी क्रम में स्वर्गीय सोहन लाल गुप्ता की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सहभागिता की गई। इस दौरान स्वर्गीय सोहन लाल गुप्ता के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए कहा गया कि उन्होंने सदैव समाजहित को सर्वोपरि रखा और उनका जीवन समाजसेवा के लिए प्रेरणास्रोत रहा। यह स्वास्थ्य शिविर मैक्स अस्पताल एवं महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल के सहयोग से महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल हॉस्पिटल ट्रस्ट,जीएमएस रोड,चौधरी फार्म के समीप आयोजित किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

राजनीतिक गतिविधियों के अंतर्गत कैंट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 43 द्रोणपुरी 21 में पार्षद रजनी देवी के नए कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में भी सहभागिता की गई। उन्हें नए कार्यालय के शुभारंभ पर बधाई देते हुए आशा व्यक्त की गई कि वे पूर्व की भांति जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य करती रहेंगी। इस अवसर पर महानगर कोषाध्यक्ष बबलू बंसल,महानगर एससी मोर्चा अध्यक्ष सुरेन्द्र घेयल,मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा,वार्ड 42 कांवली की पार्षद रेनु घेयल,वार्ड 41 इन्द्रापुरम की पार्षद बबिता गुप्ता सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के 29वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित वाल्मीकि स्वाभिमान सम्मेलन में भी सहभागिता की गई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,राजपुर विधायक खजान दास,राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख भगवद प्रसाद मकवाना,जयपाल वाल्मीकि सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान संगठन को अपनी सेवाएं देने वाले प्रमुख जनों को सम्मानित किया गया।

इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से देहरादून में सामाजिक जागरूकता,खेल संस्कृति,स्वास्थ्य सेवाओं और संगठनात्मक एकता को सशक्त करने का स्पष्ट संदेश देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp