जिलाधिकारी ने ली जिला योजना की बैठक अधिकारियों को प्रभावी योजनाएं बनाने के दिए निर्देश
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला योजना की बैठक ली।बैठक में उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि जनपद की आवश्यकताओं के अनुरूप नवीन और प्रभावी योजनाएं तैयार कर समयबद्ध प्रस्तुत की जाएं,ताकि जिले को विकास की नई दिशा मिल सके।बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि आगामी सात दिनों के भीतर सभी विभागों से योजनाएं संकलित कर उन्हें अनुमोदन हेतु भेजा जाय। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंत्रियों/विधायकगणों से समन्वय कर प्रस्तावित योजनाओं के सुझाव प्राप्त कर एक समेकित रिपोर्ट प्रस्तुत करें।जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाय,जो धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित हो सकें और जिनका लाभ आमजन को सीधे मिले। उन्होंने विशेष रूप से पिरूल प्रबंधन,पौड़ी मुख्यालय में पुस्तकालय का रखरखाव,ऐतिहासिक देवलगढ़ गुफाओं का जीर्णोद्धार,पेयजल आपूर्ति हेतु टैंकर उपलब्धता,मत्स्य पालन,कृषि और उद्यान से जुड़ी योजनाओं पर फोकस करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत,पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय,अधीक्षण अभियंता जल निगम मो.मीशम,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.पारुल गोयल,अधिशासी अभियंता विवेक सेमवाल,जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एस.के.रॉय,अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने,जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love