श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार के थाना सिडकुल क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देशी शराब की बड़ी खेप के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 9 फरवरी 2026 को रोशनाबाद स्थित बिजली घर के पास की गई। पुलिस के अनुसार,सिडकुल थाना क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान अभियुक्त दीपू यादव को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से किन्नू मार्का की 52 पैकेट देशी शराब बरामद हुई। इसके बाद अभियुक्त को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त दीपू यादव उम्र 24 वर्ष मूल रूप से ग्राम बालामु थाना कचौना जिला हरदोई उत्तर प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में रोशनाबाद मोनूपाल क्षेत्र में किरायेदार के रूप में रह रहा था। बरामद शराब के संबंध में अभियुक्त के खिलाफ थाना सिडकुल में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब की आपूर्ति कहां से की जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार पर लगातार सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के रूप में मनीष और विरेंद्र चौहान शामिल रहे।
Spread the love
श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार के थाना सिडकुल क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देशी शराब की बड़ी खेप के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 9 फरवरी 2026 को रोशनाबाद स्थित बिजली घर के पास की गई। पुलिस के अनुसार,सिडकुल थाना क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान अभियुक्त दीपू यादव को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से किन्नू मार्का की 52 पैकेट देशी शराब बरामद हुई। इसके बाद अभियुक्त को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त दीपू यादव उम्र 24 वर्ष मूल रूप से ग्राम बालामु थाना कचौना जिला हरदोई उत्तर प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में रोशनाबाद मोनूपाल क्षेत्र में किरायेदार के रूप में रह रहा था। बरामद शराब के संबंध में अभियुक्त के खिलाफ थाना सिडकुल में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब की आपूर्ति कहां से की जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार पर लगातार सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के रूप में मनीष और विरेंद्र चौहान शामिल रहे।