श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद की कोतवाली रुड़की पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीने गए दोनों मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं। मामला 8 फरवरी 2026 का है,जब ग्राम मटका निवासी अरविंद कुमार ने कोतवाली रुड़की में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसका रियलमी मोबाइल फोन छीन लिया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। लगातार की गई पतारसी और सुरागरसी के बाद पुलिस ने 10 फरवरी 2026 को नगर निगम चौराहे से आगे रुड़की क्षेत्र से साहिल और सुहेल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर छीने गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए,जिनमें एक ओप्पो ए-15 और एक रियलमी मोबाइल शामिल है। गिरफ्तार आरोपी साहिल बदा रोड माहीग्रान क्षेत्र का निवासी है,जबकि दूसरा आरोपी सुहेल उसी क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है ताकि मोबाइल स्नैचिंग की अन्य घटनाओं से जुड़े तथ्यों का भी पता लगाया जा सके। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम में उप निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह,हेड कांस्टेबल यूनुस बाग,कांस्टेबल राजेश देवरानी,कांस्टेबल वीरेंद्र .कांस्टेबल शूरवीर सिंह और वाहन चालक कांस्टेबल मुकेश शामिल रहे।
Spread the love
श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद की कोतवाली रुड़की पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीने गए दोनों मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं। मामला 8 फरवरी 2026 का है,जब ग्राम मटका निवासी अरविंद कुमार ने कोतवाली रुड़की में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसका रियलमी मोबाइल फोन छीन लिया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। लगातार की गई पतारसी और सुरागरसी के बाद पुलिस ने 10 फरवरी 2026 को नगर निगम चौराहे से आगे रुड़की क्षेत्र से साहिल और सुहेल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर छीने गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए,जिनमें एक ओप्पो ए-15 और एक रियलमी मोबाइल शामिल है। गिरफ्तार आरोपी साहिल बदा रोड माहीग्रान क्षेत्र का निवासी है,जबकि दूसरा आरोपी सुहेल उसी क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है ताकि मोबाइल स्नैचिंग की अन्य घटनाओं से जुड़े तथ्यों का भी पता लगाया जा सके। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम में उप निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह,हेड कांस्टेबल यूनुस बाग,कांस्टेबल राजेश देवरानी,कांस्टेबल वीरेंद्र .कांस्टेबल शूरवीर सिंह और वाहन चालक कांस्टेबल मुकेश शामिल रहे।