Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय श्री नंदलाल गड़िया स्मृति वाद–विवाद प्रतियोगिता–2026 हेतु आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय ऑडिशन/चयन प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह ऑडिशन मेवाड़ विश्वविद्यालय,चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) में 27 एवं 28 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली अखिल भारतीय वाद–विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए टीम नामित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
परिणाम के अनुसार,अंग्रेज़ी माध्यम में अदिति मिंगवाल (पक्ष) एवं आयुष तिवारी (विपक्ष) तथा हिंदी माध्यम में करन सिंह (पक्ष) एवं किरन पुरोहित (विपक्ष) का चयन किया गया है। ये चारों प्रतिभागी आगामी अखिल भारतीय वाद–विवाद प्रतियोगिता में गढ़वाल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इसके अतिरिक्त, प्रतीक्षा सूची में अंग्रेज़ी माध्यम से श्रेया पुरोहित (पक्ष) एवं मनीष बिष्ट (विपक्ष) तथा हिंदी माध्यम से प्रियंका खत्री (पक्ष) एवं जतिन राणा (विपक्ष) को शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा चयनित एवं प्रतीक्षा सूची में शामिल सभी प्रतिभागियों को बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp