Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद रुद्रप्रयाग के समस्त कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से पत्रावलियों का संचालन सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को जिला कार्यालय सभागार में ई-ऑफिस संचालन से संबंधित एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी उपयोग पत्रावली के डिजिटल संचालन फाइल ट्रैकिंग समयबद्ध निस्तारण तथा पारदर्शिता बढ़ाने के संबंध में व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान ई-ऑफिस पोर्टल पर पत्रावली निर्माण अंकन अग्रसारण अनुमोदन डिजिटल हस्ताक्षर तथा रिकॉर्ड संधारण की प्रक्रिया का चरणबद्ध प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ई-ऑफिस प्रणाली के संचालन संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्यालयी कार्यों में अधिकतम रूप से ई-ऑफिस प्रणाली का उपयोग सुनिश्चित किया जाए जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता त्वरित निस्तारण एवं अभिलेखों का सुव्यवस्थित डिजिटल संधारण संभव हो सके। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी जिला मत्स्य अधिकारी जिला सेवायोजन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp