श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर के कार्यों की सराहना करते हुए शहरी विकास विभाग के अपर सचिव एवं निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी ने कहा कि शहर में स्वच्छता को लेकर सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। वेस्ट टू वंडर रजत जयंती पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे अपर सचिव ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संतोष व्यक्त किया। उन्होंने मेयर आरती भंडारी से कहा कि श्रीनगर में कहीं भी कूड़ा नजर नहीं आया जो नगर निगम की टीम की मेहनत का परिणाम है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कूड़ा निस्तारण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि कूड़ा उठान और प्रबंधन का कार्य व्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण में श्रीनगर को शीर्ष स्थान पर पहुंचाने के लिए निरंतर और सुदृढ़ प्रयास जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिस प्रतिबद्धता के साथ कार्य हो रहा है उसे और मजबूती से आगे बढ़ाया जाए। अपर सचिव ने नगर निगम को आय बढ़ाने के नए स्रोत विकसित करने पर भी जोर दिया ताकि निगम आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बन सके तथा विकास कार्यों को गति मिल सके। इस अवसर पर मेयर आरती भंडारी ने सौर नगर परियोजना के अंतर्गत शहर में संचालित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। बैठक में नगर निगम के प्रस्तावित नए कार्यालय भवन टाउन हॉल तथा आधुनिक शौचालय परियोजनाओं को लेकर शहरी विकास विभाग के निदेशक मेयर आरती भंडारी और नगर आयुक्त नुपुर वर्मा के बीच विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने इन योजनाओं को शहर के समग्र विकास के लिए आवश्यक बताया। नगर निगम के कार्यों से संतुष्ट होकर निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी ने हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी ताकि श्रीनगर को स्वच्छ आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित किया जा सके। मेयर आरती भंडारी ने कहा कि नगर निगम स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि वेस्ट टू वंडर रजत जयंती पार्क जैसी पहल केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है बल्कि कूड़ा प्रबंधन के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी का प्रतीक भी है।उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान प्राप्त करने के लिए निगम की पूरी टीम लगातार प्रयासरत है। उनका कहना था कि लक्ष्य केवल रैंकिंग में सुधार करना नहीं बल्कि शहर को स्थायी रूप से स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना है। सौर नगर परियोजना के संबंध में उन्होंने कहा कि श्रीनगर को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और पर्यावरण के अनुकूल शहर बनाने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। नगर निगम का नया कार्यालय टाउन हॉल और आधुनिक शौचालय जैसी योजनाएं शहर की मूलभूत संरचना को मजबूत करेंगी। अंत में मेयर ने शहरी विकास विभाग के अपर सचिव द्वारा दिए गए सहयोग के आश्वासन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग के मार्गदर्शन और समर्थन से श्रीनगर को आदर्श नगर के रूप में विकसित करने का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा।
Spread the love