श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन पर संचालित जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड कल्जीखाल की न्याय पंचायत पंचाली में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 25 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं 110 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में कुल 502 लोगों ने प्रतिभाग किया। अपर सचिव पशुपालन मत्स्य एवं शहरी विकास संतोष बडोनी ने कहा कि जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान सरकार की एक जनहितकारी पहल है जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से जनता को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर मिल रही हैं,जिससे समय और संसाधनों की बचत हो रही है। साथ ही सरकार की प्राथमिकता है कि हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। शिविर की अध्यक्षता डीएफओ सिविल एवं सोयम पवन नेगी ने की। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शेष शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएफओ ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से आम जनमानस को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिल रहा है और समस्याओं के समाधान में भी तेजी आ रही है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग समाज कल्याण विभाग बाल विकास विभाग कृषि उद्यान आयुर्वेदिक एवं यूनानी पशुपालन राजस्व सहित कुल 23 विभागों के स्टॉल लगाए गए जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही मौके पर आवेदन और समाधान भी किए गए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख गीता देवी ग्राम प्रधान पंचाली अशोक रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता देवी व अंजू देवी नोडल अधिकारी शिविर एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह खंड विकास अधिकारी चंद्र प्रकाश बलूनी एडीओ पंचायत प्रदीप गुसाईं मत्स्य निरीक्षक सौरभ जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Spread the love