Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

श्रीनगर गढ़वाल। सीडीएस जनरल अनिल चौहान के 21 फरवरी को प्रस्तावित आगमन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह के निर्देशन में गठित विभिन्न समितियों के कार्यों की समीक्षा के लिए चौरास परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक प्रो.एम.पी.एस.बिष्ट ने सभी समितियों के संयोजकों और सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा की। इस दौरान स्वागत एवं प्रोटोकॉल व्यवस्था अतिथि सत्कार मंच सज्जा ध्वनि व्यवस्था बैनर और बैठक प्रबंधन स्मृति चिह्न फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी लाइव प्रसारण परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार किया गया। साथ ही गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था पुस्तकालय प्रबंधन हेल्पडेस्क संचालन तथा स्वागत गीत की प्रस्तुति जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी समीक्षा की गई।सभी समितियों को समयबद्ध और समन्वित ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रो.मोहन पंवार प्रो.एच.बी.एस.चौहान प्रो.सीमा धवन प्रो.ओ.पी.गुसाईं प्रो.वाई.पी.रैवानी प्रो.बी.पी.नैथानी डॉ.सुरेंद्र सिंह बिष्ट डॉ.डी.के.राणा डॉ.वी.के.पुरोहित डॉ.कपिल पंवार सहित संबंधित समितियों के अधिकारी सेना के अधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp