श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के ग्राम खेड़ाजट में 3 फरवरी 2026 की शाम हुए फायरिंग प्रकरण में पुलिस को एक और सफलता मिली है। मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जबकि शेष आरोपियों की तलाश जारी थी। लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत पुलिस टीम ने घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पवन रथी पुत्र नरेंद्र राठी निवासी ग्राम नारसन कला कोतवाली मंगलौर हरिद्वार नितिन उर्फ चिंटू पुत्र कपिल निवासी खेड़ाजट कोतवाली मंगलौर,पुलिस मामले में अन्य संबंधित बिंदुओं की भी जांच कर रही है पुलिस टीम उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज,कांस्टेबल सुधीर कांस्टेबल पंकज।
