श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना कनखल क्षेत्र में मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी अरविन्द उर्फ शिवम को मथुरा से गिरफ्तार किया है। 7 फरवरी 2026 को श्रीयंत्र पुलिया के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कुनाल पुत्र रोहिताश निवासी रामपुर रायघाटी थाना लक्सर हाल निवासी लाटोवाली थाना कनखल के रूप में की। मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पांच टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में मृतक एक स्कूटी सवार युवक के साथ शराब खरीदकर जाते हुए दिखाई दिया। जांच में स्कूटी सवार की पहचान अरविन्द उर्फ शिवम के रूप में हुई,जो घटना के बाद मथुरा फरार हो गया था। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कुछ समय से अपनी नानी के साथ कनखल में रह रहा था और मृतक उसका मित्र था। 6 फरवरी की रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान बहनों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पास पड़े पत्थर से कुनाल के सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी अरविन्द उर्फ शिवम पुत्र संदीप शर्मा निवासी पतवारी मंदिर के पीछे दुर्गा कॉलोनी थाना गोवर्धन मथुरा उत्तर प्रदेश हाल निवासी लाटोवाली थाना कनखल जनपद हरिद्वार,पुलिस टीम थाना कनखल देवेन्द्र सिंह रावत,सतेन्द्र भण्डारी,ललित मोहन अधिकारी,नन्द किशोर,सतेन्द्र रावत,उमेद सिंह,मनीष रावत,विशन सिंह,सर्विलांस टीम नरेन्द्र सिंह बिष्ट,हरबीर सिंह,वसीम,नरेंद्र,कोतवाली नगर और रानीपुर टीम अंशुल अग्रवाल,सतीश नौटियाल,दीप गौड।
Spread the love