Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा 26 जनवरी 2026 से संचालित पुलिस आपके द्वार अभियान के अंतर्गत थाना पथरी पुलिस टीम ने एंकर फैक्ट्री पथरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों,गौरा शक्ति एप,उत्तराखंड पुलिस एप आपातकालीन हेल्पलाइन 112 महिला हेल्पलाइन 1090 और 1091,साइबर अपराध से बचाव तथा हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। साथ ही छेड़छाड़,घरेलू हिंसा और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सतर्क रहने,संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा और विश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp