श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।महिला एवं बालिका सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कोतवाली रुड़की पुलिस ने पुलिस आपके द्वार अभियान के तहत मेथोडिस्ट कॉलेज में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देना और संभावित अपराधों के प्रति सजग करना रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थलों,शैक्षणिक संस्थानों और मोहल्लों में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 फरवरी 2026 को मेथोडिस्ट कॉलेज रुड़की में आयोजित चौपाल में छात्राओं को आत्मसुरक्षा उपायों,हेल्पलाइन नंबरों तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़,उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। कार्यक्रम के दौरान संवाद के माध्यम से छात्राओं की शंकाओं का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर उप निरीक्षक अंशु चौधरी,उप निरीक्षक चंद्रमा,महिला कांस्टेबल दीपा शर्मा और कांस्टेबल अमित रावत मौजूद रहे।
Spread the love
श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।महिला एवं बालिका सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कोतवाली रुड़की पुलिस ने पुलिस आपके द्वार अभियान के तहत मेथोडिस्ट कॉलेज में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देना और संभावित अपराधों के प्रति सजग करना रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थलों,शैक्षणिक संस्थानों और मोहल्लों में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 फरवरी 2026 को मेथोडिस्ट कॉलेज रुड़की में आयोजित चौपाल में छात्राओं को आत्मसुरक्षा उपायों,हेल्पलाइन नंबरों तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़,उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। कार्यक्रम के दौरान संवाद के माध्यम से छात्राओं की शंकाओं का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर उप निरीक्षक अंशु चौधरी,उप निरीक्षक चंद्रमा,महिला कांस्टेबल दीपा शर्मा और कांस्टेबल अमित रावत मौजूद रहे।