Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। देहरादून 11 फरवरी को महानगर कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि सेवा समर्पण कार्यक्रम के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को स्मरण किया। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि संगठन आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा बताए गए मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल का चिंतन व्यापक था और उन्होंने समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महामंत्री कुंदन परिहार ने पंडित दीनदयाल के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे महान चिंतक,दार्शनिक और राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रतिनिधि थे। उन्होंने अंत्योदय का सिद्धांत देकर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान को विकास का आधार माना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं इसी सोच को आगे बढ़ा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना,स्वच्छ भारत मिशन और आयुष्मान योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचाया गया है,जिससे समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है। मुख्य वक्ता ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि पंडित दीनदयाल का संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा। उन्होंने एकात्म मानववाद का दर्शन दिया,जो व्यक्ति,समाज,राष्ट्र और प्रकृति को एक सूत्र में जोड़ने की बात करता है। इस विचारधारा में मानव को शरीर,मन,बुद्धि और आत्मा के समन्वित रूप में देखा गया है और संतुलित विकास पर बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह दर्शन भारतीय संस्कृति पर आधारित विकास का मार्ग प्रस्तुत करता है और आधुनिक चुनौतियों का समाधान मूल्य आधारित दृष्टिकोण से देता है।राजपुर विधानसभा के विधायक खजानदास ने भी पंडित दीनदयाल के विचारों को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उनके सिद्धांतों के आधार पर देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल,दर्जाधारी मंत्री मधु भट्ट,भगवत प्रसाद मकवाना,महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों,सुनील शर्मा,ओम कक्कड़,राजेश कंबोज,संध्या थापा,महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल,महानगर मंत्री मोहित शर्मा,जगदीश सेमवाल, विनोद शर्मा,मोतीराम,अशोक वर्मा,हरीश नारंग,कमलेश रमन,आशीष नागराथ,प्रदीप कुमार,आशीष शर्मा,सुमित पांडे,शशिकांत,यासमीन आलम,सुमन,सुषमा कुकरेती,रंजीत सेमवाल,पवन,राहुल पवार,सौरभ शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp