श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थों के मामले में जेल जा चुका है। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 फरवरी 2026 को प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ईदगाह कॉलोनी,भगवानपुर क्षेत्र से जब्बार उर्फ कल्लू पुत्र जफर निवासी ईदगाह कॉलोनी शाहपुर,भगवानपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 4.5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। वर्तमान प्रकरण में उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का विवरण जब्बार उर्फ कल्लू पुत्र जफर निवासी ईदगाह कॉलोनी शाहपुर भगवानपुर जनपद हरिद्वार,पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान,कांस्टेबल दीपक ममंगाई,कांस्टेबल राजेन्द्र वर्मा।
Spread the love
श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थों के मामले में जेल जा चुका है। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 फरवरी 2026 को प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ईदगाह कॉलोनी,भगवानपुर क्षेत्र से जब्बार उर्फ कल्लू पुत्र जफर निवासी ईदगाह कॉलोनी शाहपुर,भगवानपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 4.5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। वर्तमान प्रकरण में उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का विवरण जब्बार उर्फ कल्लू पुत्र जफर निवासी ईदगाह कॉलोनी शाहपुर भगवानपुर जनपद हरिद्वार,पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान,कांस्टेबल दीपक ममंगाई,कांस्टेबल राजेन्द्र वर्मा।