श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक आरोपी को 46 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 10 फरवरी 2026 की रात्रि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान चौहान नर्सरी के पास,चौकी गैस प्लांट क्षेत्र से आरोपी पुनित पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम सलेमपुर,कोतवाली रानीपुर को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 46 टेट्रा पैक देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का विवरण पुनित पुत्र ऋषिपाल निवासी पप्पू पाटिल के मकान के पीछे ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार,पुलिस टीम कांस्टेबल संजय रावत,कांस्टेबल उदय चौहान।
Spread the love
श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक आरोपी को 46 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 10 फरवरी 2026 की रात्रि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान चौहान नर्सरी के पास,चौकी गैस प्लांट क्षेत्र से आरोपी पुनित पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम सलेमपुर,कोतवाली रानीपुर को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 46 टेट्रा पैक देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का विवरण पुनित पुत्र ऋषिपाल निवासी पप्पू पाटिल के मकान के पीछे ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार,पुलिस टीम कांस्टेबल संजय रावत,कांस्टेबल उदय चौहान।