श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना सिडकुल पुलिस ने नकबजनी के एक फरार आरोपी को चोरी किए गए माल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 29 जनवरी 2026 को पजानी भागवतिप्पन की शिकायत पर ग्रापैनल्स कंपनी,सिडकुल हरिद्वार का ताला तोड़कर पीतल और तांबे की चोरी किए जाने का मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच उपनिरीक्षक बबलू चौहान द्वारा की जा रही थी। 10 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मुन्जयाल शोवा क्षेत्र से आरोपी दानिश पुत्र इरशाद निवासी जमालपुर खुर्द,कोतवाली रानीपुर,जिला हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 4 पैकेट टर्मिनल बुश कॉपर बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार इस मामले में वसीम पुत्र शराफत निवासी जमालपुर खुर्द को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।आरोपी का विवरण दानिश पुत्र इरशाद निवासी जमालपुर खुर्द कोतवाली रानीपुर जिला हरिद्वार,पूर्व में जेल भेजा गया। आरोपी वसीम पुत्र शराफत निवासी जमालपुर खुर्द कोतवाली रानीपुर जिला हरिद्वार,पुलिस टीम थानाध्यक्ष नितेश शर्मा,वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र तोमर,उपनिरीक्षक बबलू चौहान,हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी,कांस्टेबल रोहित।
Spread the love
श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना सिडकुल पुलिस ने नकबजनी के एक फरार आरोपी को चोरी किए गए माल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 29 जनवरी 2026 को पजानी भागवतिप्पन की शिकायत पर ग्रापैनल्स कंपनी,सिडकुल हरिद्वार का ताला तोड़कर पीतल और तांबे की चोरी किए जाने का मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच उपनिरीक्षक बबलू चौहान द्वारा की जा रही थी। 10 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मुन्जयाल शोवा क्षेत्र से आरोपी दानिश पुत्र इरशाद निवासी जमालपुर खुर्द,कोतवाली रानीपुर,जिला हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 4 पैकेट टर्मिनल बुश कॉपर बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार इस मामले में वसीम पुत्र शराफत निवासी जमालपुर खुर्द को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।आरोपी का विवरण दानिश पुत्र इरशाद निवासी जमालपुर खुर्द कोतवाली रानीपुर जिला हरिद्वार,पूर्व में जेल भेजा गया। आरोपी वसीम पुत्र शराफत निवासी जमालपुर खुर्द कोतवाली रानीपुर जिला हरिद्वार,पुलिस टीम थानाध्यक्ष नितेश शर्मा,वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र तोमर,उपनिरीक्षक बबलू चौहान,हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी,कांस्टेबल रोहित।