Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत कार्रवाई करते हुए एक अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 52 पव्वे देशी शराब बरामद की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अवैध शराब निर्माण और तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 फरवरी 2026 को भगवानपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम खुब्बनपुर स्थित आम के बगीचे के पास छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सुशील पुत्र बृजपाल निवासी ग्राम सिसौना,भगवानपुर को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 52 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।आरोपी का विवरण सुशील पुत्र बृजपाल निवासी ग्राम सिसौना भगवानपुर जनपद हरिद्वार पुलिस टीम हेड कांस्टेबल खजान सिंह,कांस्टेबल संजय नेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp