श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर ने वार्ड संख्या 3 स्वीत में निगम का प्रथम शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर विधिवत शुरू किया है। इस केंद्र के शुभारंभ से शहरी क्षेत्र के नागरिकों को उनके घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण,सुलभ और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। केंद्र में ओपीडी पेशेंट विजिट सुविधा,दवा वितरण,शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच,प्रसव पूर्व जांच एवं परामर्श,परिवार नियोजन संबंधी सलाह,विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार व परामर्श,तथा आवश्यकतानुसार रेफरल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही योग अभ्यास और आधुनिक दूरसंचार चिकित्सा टेलीमेडिसिन की निःशुल्क सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ-साथ समाज कल्याणकर्मी सोशल वर्कर भी स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में सहयोग देंगे। शुभारंभ अवसर पर वार्ड की पार्षद उषा रावत,पार्षद आशीष नेगी,विजय चमोली,नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य है कि हर नागरिक को समय पर,गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। वार्ड संख्या 3 स्वीत में शुरू हुआ यह शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यहां महिलाओं,बुजुर्गों,बच्चों और आम नागरिकों के लिए समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे केंद्र में आकर उपलब्ध सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बनें। स्थानीय नागरिकों ने भी वेलनेस सेंटर के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी और सकारात्मक पहल बताया। वेलनेस सेंटर बॉम्बे शिवा स्वास्थ्य सेवा द्वारा संचालित किया जाएगा। इसमें प्रोजेक्ट प्रबंधक देवेन्द्र पासवान,चिकित्सक प्रणय हटवाल,नर्स नेहा,समाज कल्याणकर्मी कुसुम और सहयोगी स्टाफ आयुष तथा हरेंद्रलाल अपनी सेवाएं देंगे।
Spread the love